VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 2:02 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 2:02 am

अवैध शराब पर शिकंजा कसा ढाबों पर दबिश

कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर जिले में अवैध शराब पर शिकंजा कसा

विभाग ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर जिले में अवैध शराब पर शिकंजा कसा

शब्द अग्नि / उज्जैन । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर जिले में अवैध शराब पर शिकंजा कसा। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा 20-21 मई को 17 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। आबकारी विभाग उज्जैन द्वारा अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। इसी अनुक्रम में कलेक्टर जिला उज्जैन श्री रौशन कुमार सिंह के आदेश तथा प्रभारी सहायक आयुक्त जिला उज्जैन निधि जैन के निर्देशन में सहायक नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री प्रतीक गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 20 मई एवं 21 मई को अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध 17 प्रकरण पंजीबद्ध कर 18 लीटर मदिरा एवं 50 किलोग्राम महूआ लहान जप्त कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ढाबों पर दी गई दबिश संचालकों पर कार्यवाही

क्षेत्र के चौधरी का ढाबा, शिवा वेली ढाबा, सुराना डिलीकेसिज़ होटल, भद्रकाली ढाबा, युवराज ढाबा, समर्पण ढाबा, संजू का ढाबा, सोनू का ढाबा, ग्राम बिसनखेडी, ग्राम चिड़ी, ग्राम रोहलकलां में बारीकी से चेकिंग की गई है। ढाबों पर अवैध मदिरापान करने वालों एवं ढाबा संचालकों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। अवैध मदिरा के विरुद्ध नगर में संदेह के आधार पर आने वाले वाहनों की भी सतत चेकिंग की जा रही है।
यहाँ हुई कार्यवाही

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर