VISITORS

0 1 6 4 9 5

July 10, 2026 11:29 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 11:29 pm

दतिया उपचुनाव नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा

बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले भाजपा ने किया नरोत्तम को दरकिनार 

शब्द अग्नि / यासिर पठान दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री और प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर वरिष्ठ संगठन नेता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस निर्णय को भाजपा की चुनावी रणनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से दतिया की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं। वे कई बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उपचुनाव में भी उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन अंतिम समय में पार्टी नेतृत्व ने नया चेहरा उतारकर साफ संकेत दिया है कि भाजपा इस चुनाव में संगठन और स्थानीय समीकरणों को प्राथमिकता देना चाहती है।

राजनीतिक गलियारों में चुटकी ली जा रही है कि  जो कभी दूसरों की चुनावी रणनीति तय करते थे, इस बार रणनीति ने ही उनका पता बदल दिया  हालांकि, भाजपा इसे संगठन का फैसला बता रही है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है और हर कोई अपने-अपने हिसाब से इसके मायने निकाल रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर