VISITORS

0 0 6 7 4 0

March 7, 2026 12:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 7, 2026 12:46 am

दुग्ध संघ के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। दुग्ध संघ से किसानों की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। किसान 9 रुपए प्रति फेट दूध मूल्य चाहते हैं, वहीं पशु आहार के दामों में बढ़ोतरी को कम करने और दूध की गुणवत्ता सुधार की मांग भी कर रहे हैं। दर्जनभर से ज्यादा मांगों को लेकर आज मांगलिया स्थित दुग्ध संघ कार्यालय पर किसानो ने प्रदर्शन किया हैं। प्रबंधन ने भी किसानों से शांतिपूर्ण और सामंजस्य बनाते हुए धैर्य रखने की अपील की है। जिसके बाद किसानों ने 11 मार्च तक मांगे पूरी करने का समय प्रबंधन को दिया है।
मांगलिया से पहले इंदौर दुग्ध संघ कार्यालय के बाहर दूध उत्पादक किसानों का प्रदर्शन आज हो रहा है। इस बार किसानों के साथ पूर्व अध्यक्ष इंदौर दुग्ध सहकारी संघ मेोतीसिंह पटेल ने भी मोर्चा खोल रखा रहा है। हमने प्रबंधन से कहा है कि हमारी मांगे पूरी की जाएं। प्रबंधन ने किसानों से समय मांगा था, जिसके बाद हमने आज प्रदर्शन खत्म करके 11 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है। 11 मार्च तक किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो हम 12 मार्च से दुग्ध की सप्लाय बंद कर देंगे। इधर, किसानों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलबीर शर्मा ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 8.50 रुपए प्रति किलो फेट दूध क्रम का मूल्य तय कर दिया गया है। किसान शांतिपूर्ण और व्यावहारिक बातों पर साथ आएं उनके हितों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता में हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर