VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 3:02 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 3:02 am

कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक,

संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

शब्द अग्नि/मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल जी के नेतृत्व में पटेल फ़ार्म हाउस, बोरखड़ में जिला युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से युवा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शुभांगना जामनिया उपस्थित रहीं। वहीं जिला सह प्रभारी सद्दाम पटेल, मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित जैन तथा जोबट विधायक सेना महेश पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने तथा जिले में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं, किसानों, महिलाओं और आमजन की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि आज युवा शक्ति ही देश और प्रदेश की दिशा तय करने का काम कर रही है, इसलिए युवाओं को संगठन के साथ मजबूती से जुड़कर जनता के बीच सक्रिय रहना चाहिए।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही कांग्रेस को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं को उठाने एवं संगठन को सक्रिय रखने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की सक्रियता, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर टीम गठन एवं युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। बैठक में जिलेभर से आए युवा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर