VISITORS

0 1 6 4 9 9

July 11, 2026 12:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 11, 2026 12:08 am

नेपानगर में रोजगार मेला का आयोजन

110 से अधिक युवाओं का रोजगार हेतु प्राथमिक स्तर पर हुआ चयन

शब्द अग्नि
नेपा नगर/ बुरहानपुर जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को शासकीय आईटीआई नेपानगर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।जिला रोजगार अधिकारी श्री पी.एल. पुवारे ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेला के लिए करीब 190 युवाओं ने पंजीयन कराया। मेला में विभिन्न निजी क्षेत्र की 5 कंपनियों ने सहभागिता की, जिनके माध्यम से 110 से अधिक युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया है। चयनित युवाओं को आगामी प्रक्रिया के तहत रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर