शब्द अग्नि न्यूज़ । कोलंबो। इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
कीवियों ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन की पारी खेली। जैक्स – अहमद की साझेदारी ने अंग्रेजों को जिताया इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन बनाए। वहीं, रेहान अहमद ने 7 बॉल पर दो छक्के के सहारे नाबाद 19 रन बना डाले। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 16 बॉल पर नाबाद 44 रन की साझेदारी कर डाली।
Author: Shabd Agni
.
