VISITORS

0 1 7 0 2 4

July 15, 2026 11:35 pm

+91 8878812345

विशेष प्रशिक्षण शिविर के पंचम सत्र हुआ शुरू

सिंहस्थ महापर्व-2028 की चुनौतियों के लिए बड़वानी पुलिस तैयार। शांति, सेवाभाव, सजगता और सहनशीलता से कर्तव्य का करे निर्वहन-एसपी शुक्ल

 

शब्द अग्नि बड़वानी। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में पुलिस बल को दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षणयातायात, महिला सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सॉफ्ट स्किल्स पर रहेगा मुख्य फोकसभौगोलिक दृष्टि से महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए मुख्य प्रवेश द्वार बनेगा बड़वानी वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले वैश्विक आस्था के केंद्र ‘सिंहस्थ महापर्व’ को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बड़वानी पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज, दिनांक 29जून 2026 को जिला मुख्यालय पर 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के पंचम सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इस पंचम सत्र में जिले के कुल 50 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विनम्र पर सख्त रहें’: पुलिस अधीक्षक का मूलमंत्र प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा। सिंहस्थ एक अत्यंत विशाल और ऐतिहासिक सांस्कृतिक पर्व है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और संत-महात्मा शामिल होते हैं। भौगोलिक दृष्टि से महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़वानी जिला एक महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग (गेटवे) होगा। इसलिए यहाँ से गुजरने वाले यात्रियों की सहायता, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए हमारा बल पूरी तरह हाई-टेक और तैयार होना चाहिए। हमारी पुलिस को चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए ‘विनम्र पर सख्त’ होना होगा।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर