निगम के स्वच्छता अभियान की भी होगी ब्रांडिंग
शब्द अग्नि न्यूज़। इंदौर में 8 मार्च को निकलने वाली गेर में नगर निगम भी हिस्सेदारी करेगा। सड़कों की सफाई करने वाले वाहन, टैंकर और जेसीबी गेर में शामिल होंगे और इंदौर के स्वच्छता अभियान की ब्रांडिंग करेंगे। गेर के लिए नगर निगम अफसरों ने एक मिसाइल भी तैयार कराई है, जो सुनहरे रंगों से शहरवासियों को भिगोएंगी। इसके अलावा गेर समाप्त होने के बाद एक घंटे के भीतर पूरे मार्ग को धोकर चकाचक करने की तैयारी भी नगर निगम ने की है।
गेर समाप्त होने के बाद मार्ग पर कचरा, गुलाल पड़ा रहता है, जबकि इंदौर देश के साफ शहरों में से एक है। इस कारण यह गंदगी ज्यादा समय तक सड़कों पर न रहे, इसके प्रबंध नगर निगम ने किए है।
200 लोगों का अमला गेर समाप्त होने के बाद सड़कों पर उतरेगा और सड़क का कोना-कोना साफ करेगा। दोपहर बाद जब गेर समाप्त होगी। तब अमला सड़क पर उतरेगा। हर बार सड़क को गेर समाप्त होने के बाद साफ किया जाता है, ताकि स्वच्छ शहर वाली इंदौर की छवि बनी रही। दीपावली दूसरे दिन भी शहर को रात में ही साफ कर दिया जाता है। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मार्ग पर 200 से ज्यादा सीटीवी कैमरे लगाए गए है और सड़क का पेचवर्क भी किया गया है। मार्ग पर खतरनाक मकान चिह्नित कर लिए गए हैं। उन मकानों पर दर्शक खड़े होकर गेर नहीं देख सकेंगे। वहां सूचना बोर्ड लगाए गए है । राजवाड़ा पर ही एक कंट्रोल रुम भी तैयार किया गया है।
Author: Shabd Agni
.
