VISITORS

0 1 6 4 4 4

July 10, 2026 7:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 7:27 pm

आलीराजपुर में भिलाला समाज का महा सम्मेलन

प्रदेशभर के 19 जिलों में शुरू होगी सम्मेलन श्रृंखला, पहला आयोजन आलीराजपुर se

12 जुलाई को आलीराजपुर में होगा आदिवासी भिलाला समाज का विशाल सम्मेलन, मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया तैयारियों का निरीक्षण

शब्द अग्नि / आलीराजपुर। जय ॐकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में 12 जुलाई (रविवार) को दोपहर 12 बजे शासकीय महाविद्यालय ऑडिटोरियम में विशाल समाज सम्मेलन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस जामोद (आईएएस) समाजजनों का मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने संगठन के जिलाध्यक्ष खजानसिंह चौहान, भाजपा जिला मंत्री रितेश डावर एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष खजानसिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, संस्कार, सांस्कृतिक विरासत और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

संगठन के अनुसार यह प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित होने वाली समाज सम्मेलन श्रृंखला का पहला आयोजन होगा। सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और प्रतिभावान विद्यार्थियों व समाज के विशिष्ट लोगों के सम्मान पर विशेष फोकस रहेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर