VISITORS

0 1 6 4 9 7

July 10, 2026 11:44 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 11:44 pm

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर युवती से रेप

शब्द अग्नि न्यूज़  ग्वालियर। जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के ही दूर के रिश्तेदार और सेना में पदस्थ जवान ने पहले नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने का वादा कर कई बार रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घाटीगांव थाना क्षेत्र के हुकुमगढ़ गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आरोन निवासी रामनिवास उर्फ राम बंजारा दूर का रिश्तेदार है और सेना में जवान है। उसका घर पर आना-जाना था। बीते दो वर्षों से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और आरोपी कई बार उससे पसंद करने की बात कह चुका था। पीड़िता के अनुसार 4 जनवरी 2025 को आरोपी ने फोन कर बताया कि वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुकुमगढ़ आया हुआ है। इसी बहाने से वह युवती को घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी युवती को गांव से कुछ दूरी पर खेत में बनी एक झोंपड़ी में ले गया और कहा कि उसका दोस्त वहीं आने वाला है। इसी दौरान उसने युवती को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद युवती को नींद आने लगी। इसी अवस्था का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे प्यार करने और जल्द शादी करने का वादा किया, साथ ही किसी से इस बारे में न बताने को कहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर