VISITORS

0 1 5 2 6 0

July 4, 2026 12:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 4, 2026 12:00 am

मार्गदर्शन के साथ दीक्षारंभ समारोह संपन्न

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

बड़वानी। शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. कविता भदौरिया के मार्गदर्शन में हुआ। प्राचार्य ने छात्राओं को अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्राध्यापकों ने भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एंटी रैगिंग, एईडीपी (AEDP) पाठ्यक्रम तथा करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को कौशल विकास, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर