VISITORS

0 1 6 8 2 9

July 13, 2026 5:25 am

+91 8878812345

इंदौर : देवासनाका, निर्माण कार्य से ट्रैफिक बदहाल

भारी वाहन रेंगते रहे

शब्द अग्नि / इंदौर  

इंदौर। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल देवास नाका पर फ्लाईओवर और सड़क निर्माण कार्य के चलते शनिवार को दिनभर यातायात प्रभावित रहा। निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क की खुदाई और मरम्मत कार्य किए जाने से भारी वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई, जिससे कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया।

सुबह से ही देवास रोड, निरंजनपुर, लसूड़िया मोरी और बायपास की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे अधिक परेशानी ट्रक, कंटेनर और मालवाहक वाहनों के चालकों को उठानी पड़ी। कई वाहन चालकों को जाम से निकलने में आधे घंटे से अधिक समय लग गया।

यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला। हालांकि निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर गति धीमी रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन का कहना है कि फ्लाईओवर और सड़क निर्माण पूरा होने के बाद देवास नाका चौराहे पर जाम की समस्या में काफी कमी आएगी। हाल ही में निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण भी हटाए गए हैं ताकि परियोजना समय पर पूरी की जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर