करोड़ों खर्च स्वच्छतारके अवार्ड फिर भी अव्यवस्था फैली
दैनिक शब्द अग्नि / इन्दौर। शहर के बस स्टैंड और कुछ बाहरी इलाकों से कचरा संग्रहण व्यवस्था (Door-to-Door Garbage Collection) के सुस्त पड़ने की शिकायतें आ रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खुले नालों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की वजह से बारिश के पानी के साथ मिलकर वहां भीषण बदबू और गंदगी फैल रही है। यदि समय रहते इस मलबे और कचरे को नहीं हटाया गया, तो नालों का पानी पूरी तरह चोक हो सकता है।
व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित

वहीं इस बारे में निगम के अफसरों का कहना है कि हमारी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है कुछ जगह दिक्कत जो सकती है दिखवा कर वहां भी कार्य व्यवस्थित कर देंगे इन सब के बीच आमजन में चर्चा है कि करोड़ों खर्च करने और स्वच्छता में इतने अवॉर्ड लेने वाले शहर में इस तरह की अव्यवस्था शहर के दमन पर दाग की तरह है
Author: Shabd Agni
.