शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। स्कीम नंबर 136 के काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाई गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के एक पूर्व भगवान शिव पार्वती विवाह उत्सव में हल्दी, मेंहदी श्रृंगार किया गया एवं महाशिवरात्रि पर प्रातः 6:00 से पार्थिव शिवलिंग बनाकर जल अभिषेक किया गया। जिसमें 35 रहवासियों जोड़ों ने इस भव्य आयोजन का लाभ लिया। मंदिर के संचालन समिति ने बताया की काशी विश्वनाथ मंदिर से विश्वनाथ मंदिर, दोपहर 4 बजे से बाबा भोलेनाथ की पालकी यात्रा बड़े धूमधाम से नगर भ्रमण पर निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में पुरुष, मातृशक्ति संग बच्चों ने नाचते, गाते पालकी यात्रा निकली एवं सायंकाल में काकड़ा आरती, फरियाली प्रसादी वितरण में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में पूर्ण श्रद्धा से भाग लेकर श्री काशी विश्वनाथ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। समस्त रहवासी श्रद्धालुओं का मंदिर संचालन समिति ने सभी का आभार प्रकट किया।
Author: Shabd Agni
.
