शब्द अग्नि / आगर मालवा ।मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला आगर-मालवा में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का कार्य प्रचलित है। मतदाता सूची कार्यों की सूक्ष्म जांच हेतु नियुक्त प्रेक्षक कृष्ण मोहन गौतम द्वारा शनिवार को भी विभिन्न मतदान केंद्रों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
प्रेक्षक द्वारा नगर पालिका परिषद कानड़, बड़ागांव, नलखेड़ा के मतदान केंद्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र परसुखेड़ी,पचलाना, पिलवास आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्राधिकृत अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों की जांच भी प्रेक्षक द्वारा की गई। इस दौरान पुनरीक्षण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि दावा-आपत्तियां नियमानुसार प्राप्त की जाएं तथा ऐसे युवा मतदाता, जिन्होंने 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनके नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जोड़े जाएं। साथ ही मृत, स्थानांतरित एवं रिपीट मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम सूची से हटाने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने नगरीय निकायों एवं पंचायतों में 25 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक दावा-आपत्तियां प्रस्तुत किए जाने संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।
Author: Shabd Agni
.