कमर अहमद सिद्दीकी बने अध्यक्ष, रघुनंदन निगोदिया ने संभाला सचिव पद; सेवा कार्यों को नई गति देने का लिया संकल्प
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर। रोटरी क्लब सीहोर का 55वाँ इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को रोटरी भवन, तहसील चौराहा पर गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर नए सत्र का कार्यभार संभाला तथा समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्रीति नायक (आईएएस) थीं। इस अवसर पर रोटेरियन कमर अहमद सिद्दीकी ने अध्यक्ष एवं रोटेरियन रघुनंदन निगोदिया ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन हर्ष मित्तल (भोपाल), पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मधुर विजयवर्गीय तथा पूर्व सचिव रोटेरियन कपिल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों, आगामी जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने नए सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
समारोह का प्रभावी संचालन इनकम टैक्स एडवोकेट रोटेरियन शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. कैलाश अग्रवाल,जोली कोरियन जी,डॉ. गट्टानी, राजेश काशीव, राजेंद्र सिसोदिया, रोटेरियन हरीशचंद्र शर्मा, रोटेरियन विपुल चंडक, अर्पित पालीवाल, अंबर गुप्ता, विपिन जोशी, अमित सोनी सहित रोटरी क्लब के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.