VISITORS

0 0 6 7 4 3

March 7, 2026 6:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 7, 2026 6:20 am

डंडे और रायफल एक तरफ रख कर जमकर गुलाल उड़ाया

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। होली के दिन पुलिस जवान मुस्तैदी से सड़कों पर सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी निभाते रहे, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने जमकर होली खेली। रायफल और डंडे एक तरफ रख पुलिस जवानों ने खूब होली खेली और डीजे पर डांस भी किया। कुछ पुलिस जवान ‘मैं तो कब से हूं रेडी तैयार…’ गीत पर भी नाचे। आमतौर पर इंदौर में पुलिस की होली डीआरपी लाइन में बड़े पैमाने पर खेली जाती है, लेकिन इस बार भगीरथपुरा व अन्य बड़े हादसे होने के कारण डीआरपी लाइन पर होली नहीं खेली गई। हालांकि, क्राइम ब्रांच के कार्यालय में जरूर पुलिस जवान होली के रंग उड़ाते नजर आए। दोपहर में सभी एकत्र हुए और पहले सूखे रंगों से होली खेली, फिर पानी की बौछारों के बीच एक-दूसरे को रंग से तर-बतर करते नजर आए। परिसर में डीजे भी बज रहा था और फिल्मी गीतों पर पुलिस जवान जमकर थिरके। करीब एक घंटे तक होली का आयोजन हुआ और सैकड़ों पुलिस जवानों ने होली खेली।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर