VISITORS

0 1 7 0 1 3

July 15, 2026 4:23 pm

+91 8878812345

खरगोन पुलिस ने लौटाई 100 लोगों की मुस्कान

16.75 लाख के गुम मोबाइल किए सुपुर्द

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 100 लोगों के चेहरे गुरुवार को उस समय खिल उठे, जब खरगोन पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत उनके मोबाइल उन्हें वापस सौंप दिए। प्रदेशव्यापी ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान के अंतर्गत साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 16.75 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल और शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने तकनीकी जांच के माध्यम से वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी और नथिंग सहित विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन बरामद किए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल मालिकों को उनके फोन लौटाए गए, जिस पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर