VISITORS

0 1 6 9 8 2

July 15, 2026 2:36 am

+91 8878812345

किरनापुर : पुलिस ने गंभीर वारदात का किया खुलासा

9 आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिले में गंभीर एवं संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित विवेचना तथा अपराधों के शीघ्र खुलासे के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना किरनापुर पुलिस ने उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए ग्राम कलकत्ता में डबल मनी के लालच में बुजुर्ग महिला पर अज्ञात आरोपियों द्वारा किये हमले की घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

किरनापुर में प्रार्थी दिलीप पन्द्रे निवासी ग्राम कलकत्ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.07.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे ग्राम कलकत्ता की निवासी लीलाबाई महेश्वरे (उम्र 48 वर्ष), जो घर में अकेली थीं, के घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर मुंह दबाकर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके सिर, हाथ एवं मुंह पर गंभीर चोटें आई। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। घायल महिला को तत्काल डायल-112 की सहायता से शासकीय अस्पताल किरनापुर में भर्ती कराया गया। प्रकरण में थाना किरनापुर में अपराध क्रमांक 227/2026 धारा 115(2), 118(1), 333 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना का खुलासा- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया। घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर साइबर सेल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही वंश कुथे निवासी रजेगांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पीड़िता लीलाबाई महेश्वरे के घर में तथाकथित “डबल मनी” योजना से प्राप्त बड़ी धनराशि घर में गाड़कर रखी गई है। इसी लालच में सभी आरोपियों ने एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 11.07.2026 की रात्रि में हथियारों से लैस होकर पीड़िता के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में शामिल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया है। वहीं फरार 02 आरोपियों शुभम हिंगे एवं रामा भोयर निवासी रजेगांव की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर