VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 3:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 3:09 am

चलो निभाये अपनी जिम्‍मेदारी,जनगणना में भागीदारी

देवास जिले में जनगणना 2027 में अब तक 03 लाख 59 हजार 898 मकानों की गणना सम्पन्न

शब्द अग्नि / देवास । जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार निरंतर प्रगति पर है। 01 मई 2026 से प्रारंभ हुआ मकान सूचीकरण कार्य 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक मकान, परिवार एवं अन्य संरचनाओं से संबंधित जानकारी डिजिटल माध्यम से संकलित की जा रही है। जिला जनगणना प्रभारी सुश्री सोनिका गर्ग ने बताया कि तहसीलों में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है, नगर परिषदों में 99.65 प्रतिशत एवं नगर निगम में 99.11 प्रतिशत मकानों की गणना कार्य पूर्ण हो चुका है। जिले में जनगणना कार्य के लिए 2725 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं। जिसमें तहसील और नगर परिषदों में 2272 तथा नगर निगम देवास में 453 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाये गये है। इनमें प्रगणकों द्वारा व्यवस्थित रूप से जानकारी एकत्रित की जा रही है। अब तक जिले में 03 लाख 59 हजार 898 मकानों की गणना पूर्ण की जा चुकी है। जिसमें तहसील और नगर परिषदों में 02 लाख 86 हजार 316 तथा नगर निगम देवास में 73 हजार 582 मकान की गणना पूर्ण की जा चु‍की है। इस बार जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप्लिकेशन से जानकारी दर्ज की जा रही है तथा कार्य की निगरानी भी डिजिटल प्रणाली से की जा रही है। इससे कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं गति सुनिश्चित हो रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर