VISITORS

0 1 5 1 6 0

July 2, 2026 11:59 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 11:59 pm

गुरू पूर्णिमा पर्व की व्यवस्था के लिए तैयारी करें

कलेक्टर के निर्देश

डीजे, झांकियां एवं चल समारोह रहेंगे प्रतिबंधित, भंडारों के स्टाल सड़क से दूर लगाएं

दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल

खण्डवा / कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कानून व्यवस्था सम्बंधी बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस माह के अंत में मनाए जाने वाले गुरू पूर्णिमा पर्व के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, के अलावा पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में गुरू पूर्णिमा पर्व की व्यवस्थाओं के सम्बंध में पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया तथा बताया गया कि 28 से 30 जुलाई तक 3 दिवसीय गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। गुरू पूर्णिमा का मुख्य पर्व 29 जुलाई को रहेगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि गुरू पूर्णिमा पर्व पर दादाजी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। उन्होंने पर्व के दौरान शहर में साफ सफाई, शहर की सड़कों की रिपेयरिंग तथा स्ट्रीट लाइट, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था के सम्बंध में नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर