VISITORS

0 1 7 0 0 4

July 15, 2026 11:28 am

+91 8878812345

खरगोन : मंदिर मस्जिद पहुंची मेनगांव पुलिस

साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से मेनगांव थाना पुलिस ने SAFE CLICK-2.0 अभियान के तहत शुक्रवार को धार्मिक स्थलों पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया थाना प्रभारी मंशाराम रोमड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुखपुरी मस्जिद और श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर नमाजियों एवं श्रद्धालुओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

जुमा की नमाज़ के बाद लोगो को जागरूक किया

जुमे की नमाज के बाद सुखपुरी मस्जिद के बाहर नमाजियों तथा श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से थाना प्रभारी मंशाराम रोमड़े ने संवाद किया उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन, सीवीवी, आधार नंबर या ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें व्हाट्सएप, एसएमएस अथवा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें लॉटरी, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल या अन्य बहाने से आने वाले फर्जी कॉल और संदेशों पर विश्वास न करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर