VISITORS

0 1 7 0 0 8

July 15, 2026 12:36 pm

+91 8878812345

मानसिक स्वास्थ्य से बदलेगी किशोरों की सोच

 आरकेएसके के तहत हुआ विशेष कार्यक्रम

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, सीहोर में किशोर-किशोरियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के किशोर परामर्शदाता ममतेश राठौर ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन एवं समय पर काउंसलिंग के महत्व की जानकारी दी। साथ ही Mannhit App, AI Just Ask Chat Bot तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के माध्यम से उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि उमंग क्लीनिक से लाभान्वित एक छात्रा ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि नियमित काउंसलिंग से उसका आत्मविश्वास बढ़ा और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। इस प्रेरक अनुभव ने अन्य विद्यार्थियों को भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य सुनीता जैन, उमंग हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर डॉ. देवेंद्र साहू, कुमेर मालवीय एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर