शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में आरएसएस की 100 वर्षीय यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखने पहुंचे थे। सिनेमा हॉल में भीड़ ज्यादा होने और सीटें उपलब्ध न होने पर उन्होंने जमीन पर बैठकर ही फिल्म देखी। उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता भी थे अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
मंत्री विजयवर्गीय ने 450 कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी, लेकिन सीटों की कमी के कारण जमीन पर बैठना पड़ा। वीडियो में मंत्री जी जमीन पर बैठे दिख रहे हैं, जो काफी चर्चा में है। इस मूवी को देखने के बाद विजयवर्गीय ने कहा की कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि शतक फिल्म हम सब साथ में देखें। इसलिए इसे देखने का आज आयोजन किया गया हैं, आज लगभग 450 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने मूवी देखी है। शतक एक तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने की एक कथा है।
हमे इस बात को समझना पड़ेगा कि आज देश में आरएसएस नहीं हो तो क्या हम देश की कल्पना हुआ कर सकते हैं। कहां से संघ प्रारंभ है और कहां वह पहुंचा है, संघ का क्या उद्देश्य है यह सब इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
मंत्री विजयवर्गीय से जब मीडिया में शतक के बाद अन्य सवाल किए तो वह बिना कोई जवाब दिए ही आगे बढ़ गए। मीडिया ने ईरान युद्ध के बारे में भी पूछा तो विजयवर्गीय कुछ नहीं बोले और चुप्पी साधते हुए आगे रवाना हो गए। मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में (मार्च 2026 में) इस फिल्म को पूरे राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद एक्स ने ( ट्विटर) पर घोषणा की और कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की परंपरा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है, जिसे RSS दशकों से जीवित रख रहा है। CM मोहन यादव ने खुद फिल्म देखी और इसे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश देने वाली बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा हर नागरिक इसे जरूर देखे ।
Author: Shabd Agni
.
