ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पाटी पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
पाटी बड़वानी। बड़वानी जिला बड़वानी में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु “ऑपरेशन मुस्कान”अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं डीएसपी (मुख्यालय) महेश सुनैया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पाटी उप निरीक्षक रामदास यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा घर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।दिनांक 14-06-2026 को फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पाटी में गुमशुदा क्रमांक 40/2026 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतारसी एवं संभावित स्थानों पर तलाश की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पाटी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author: Shabd Agni
.