VISITORS

0 1 7 0 0 9

July 15, 2026 3:22 pm

+91 8878812345

नागलवाड़ी पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा अभियान

“सेफ क्लिक 2.0” नागलवाड़ी पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित *”सेफ क्लिक 2.0″* साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटील के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पेट्रोल पंपों पर उपस्थित ग्रामीणों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, एसएमएस, सोशल मीडिया, संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड, ओटीपी, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लॉटरी, निवेश के नाम पर ठगी तथा बैंक अधिकारी बनकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। आमजन को समझाइश दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता संबंधी जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात स्रोत से प्राप्त APK फ़ाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर