माठेपुरा नगर पालिका कचरा ग्राउंड में नंदी महाराज की दर्दनाक स्थिति, माधव गौसेवा समिति ने किया रेस्क्यू
शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर। माठेपुरा नगर पालिका कचरा ग्राउंड में नंदी महाराज की अत्यंत दयनीय स्थिति देखने को मिली। नगर पालिका में कार्यरत राकेश जी द्वारा सूचना दी गई कि कचरा ग्राउंड में 2 नंदी महाराज के पैरों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तार कसकर बांध दिए हैं, जिसके कारण उनके पैर गंभीर रूप से घायल होकर सड़ने लगे हैं और वे असहनीय पीड़ा में तड़प रहे हैं।
सूचना मिलते ही माधव गौसेवा समिति, श्योपुर की सेवा टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दो नंदी महाराज का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें उपचार हेतु गौशाला पहुंचाया गया, समिति संचालक केशव आर्य ने बताया कि माठेपुरा नगर पालिका कचरा ग्राउंड में आए दिन गोवंश घायल होते हैं और कई बार उनकी मृत्यु भी हो जाती है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए तथा इस प्रकार की अमानवीय हरकत करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
Author: Shabd Agni
.