गुमटी ठेले वालों को हटाया रसूखदारो के आगे नत्मस्तक दिखे अधिकारी
शब्द अग्नि / गंधवानी धार । म ग्राम पंचायत गंधवानी व राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत की बनाई गई नाली निर्माण के बहार तक दो दिन पहले चुने की व्हाइट लाइन डाली गई थी उसके अनुसार अतिक्रमण हटाने की मुहिम को आज शुरू किया जिसमें रोजमर्रा के कामकाज में जो कि उसी के सहारे अपने घर परिवार चलाने वाले बेचारे घूमटी ठेला वालों को हटाया गया साथ ही साथ ही जमीन के ऊपर कांक्रीट कर जमीन के लेवल पर दुकानदारों अपनी अपनी घरों के सामने किया गया था ताकि खिचड ना हो लेकिन वहां भी सीमेंट कांक्रीट रोड पर हटाने की कार्रवाई की गई है
रसूखदारो के आगे नत्मस्तक
किंतु जिन लोगों ने अपने घरों के बाहर 10 से 15-फीट तक पक्के अतिक्रमण कर अवेध निर्माण कार्य कर बनाए गए उन्हें हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई महज घूमटी ठेला वह अन्य दुकानदारों को हटाया जाकर अतिक्रमण लीपापोती की गई जबकि कुछ लोगों ने मनावर अवलादा मार्ग पर भी पक्के पक्के रोड तक पेवस सीमेंट कंक्रीट कर रखी है टिन सेट लगा रखे हैं उन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की गई
इन क्षेत्रों में किया अतिक्रमण पर भेदभाव
गंधवानी के भारत माता चौक बलवारी रोड अवलीपुरा से बड़े पुल तक के रेहवासियों को जानबूझकर अतिक्रमण के नाम पर परेशान करने के लिए उनके घर के सामने टिन सेट पक्के कांक्रीट रोड को तोड़ा गया जिसमें रेहवासियों में ग्राम पंचायत के प्रति और राजस्व विभाग के प्रति जन आक्रोश दिखाई दिया गया यह तो आने वाले समय में ही बताएंगा की कहां कितना अतिक्रमण हटाया गया, जहां हटाना था वहां वैसा का वैसा ही है बेचारे रोज कमाने घर परिवार चलाने वाले लोगों को हटाकर ग्राम पंचायत और प्रशासन क्या दिखाना चाहता है इस बात की भी चर्चा गंधवानी नगर में चल रही है बलवारी रोड से शुरू की अतिक्रमण मुहिम अवलदा रोड पेट्रोल पंप तक शाम छे बजे तक जारी थी अब क्या होगा पक्के निर्माण टूटेंगे या नहीं यह समय ही बताएगा
Author: Shabd Agni
.