VISITORS

0 1 6 7 7 2

July 12, 2026 11:23 am

+91 8878812345

साइबर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित

सेफ क्लिक 2.0′ के तहत

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। मध्य प्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत मंगलवार को झंडा चौक पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मधुबन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक कॉल, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम और सोशल मीडिया ठगी जैसे साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया।

जिला साइबर एक्सपर्ट रितेश खत्री ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताते हुए किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने या साइबर अपराध पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर