विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस समारोह पौधरोपण व शिक्षा नीति पर संगोष्ठी आयोजित
शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी .
बाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बाड़ी द्वारा अपना स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय श्री डी. एल. राय पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वृक्षारोपण के साथ-साथ परिषद परिचय एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान अभाविप कार्यकताओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
संगोष्ठी के दौरान कार्यकताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों पर चर्चा की और छात्रों को इसके सकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया।
Author: Shabd Agni
.