उपभोक्ताओं में नाराजगी
शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी .
बाड़ी नगर में पिछले एक महीने से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में ईंधन आपूर्ति सामान्य हो चुकी है, लेकिन बाड़ी के पेट्रोल पंपों पर अब भी समस्या बनी हुई है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि ईंधन मांगने पर कुछ कर्मचारी संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार करते हैं और इंतजार करने या दूसरे पंप पर जाने की बात कहते हैं। लोगों ने प्रशासन से पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने और उपभोक्ताओं के साथ बेहतर व्यवहार कराने की मांग की है। प्रदीप ठाकुर श्रीकांत ठाकुर
Author: Shabd Agni
.