मुख्यमंत्री मजरा टोला अंतर्गत बनेगी 61 सडके, प्रस्ताव भेजे
श्योपुर, शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
पीएमजीएसवाय द्वारा मुख्यमंत्री मजरा टोला अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए 61 सडको के प्रस्ताव भेजे गये है। मंजूरी के बाद पीएमजीएसवाय द्वारा इन सडको का निर्माण कराया जायेगा। जिससे मजरे टोले भी बारहमासी पक्की सडको से जुड सकेगे।
पीएमजीएसवाय के महाप्रबंधक सतेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2026-27 में उक्त योजना के तहत कंवरसली, बमूली गोसाई रोड से बैरवा बस्ती बमूली गुंसाई, बडौदा-बारा रोड से उडायथा, श्योपुर-ढोढर रोड से चंदनदेह बस्ती गोठरा, अडूसा से मीणा बस्ती अडूसा, मानपुर-बगदिया रोड से बालापुरा, श्योपुर-ढोढर चंदनदेह बस्ती गोठरा रोड से चंदनदेह बस्ती-2 गोठरा, कुंहाजापुर-कालापट्टा रोड से टोडी कलमुण्डा, दांतरदा-अडूसा रोड से गुर्जरो का टपरा बनवाडा, मानपुर-बगदिया माहौर बस्ती काशीपुर रोड से माताजी का मंदिर रोड, मूंडला प्रेमसर रोड से बैरवा बस्ती लुहाड, आमल्दा से बस्ती, श्योपुर-ढोढर रोड से बालाजी का डाडा, मूंडला प्रेमसर लुहाड गांव रोड से झोपडी लुहाड, मठेपुरा गुवाडी रोड से मीणा बस्ती गुवाडी, ग्राम सहराना, ढोढर हनुमानखेडा सीसी रोड से स्कूल का सहराना, श्योपुर-ढोढर रोड से धोकडी का टपरा, अडवाड रोड से सूंडी, मंगू के डेरा खोजीपुरा रोड से ब्रम्हपुरा रोड, मंगू का डेरा खोजीपुरा ब्रम्हपुरा रोड से ब्रम्हपुरा-2, नीमच रोड से नीमच तक, अर्रोदरी नीमच रोड से नाथू का डेरा, श्यामपुर ढोढर रोड से रावतपुरा, पराष्ठा से किशनपुरा, गोहरा रोड से खोरियापुरा, रानीपुरा माफी से चैनपुरा, टेटरा विजयपुर रोड से मढा, अर्रोदरी रोड से बड्डन, बंसतपुरा रोड से बडी पीपलबावडी, राहरौनी से बागा, टेटरा विजयपुर से मढा, बरोठा रोड से खेत का पुरा, अर्रोद रोड से समाधी का पुरा, दिमरछा रोड से पाच्यापुरा, धनायचा से रजपुरा, पचनया रोड से पाच्यापुरा, अर्रोद उमरी रोड से खेडा, बेनीपुरा रोड से मैदावली का पुरा, मानपुर बगदिया माहौर बस्ती काशीपुर रोड से धूडी जी का टपरा, दुबडी गुरनावदा रोड से नाथो का टपरा गुरनावदा, सोठवा दलारना इचनाखेडली रोड से बैरवा बस्ती, श्योपुर-ढोढर रोड से रामगढ खरकडी तिल्लीडेरा, ढोढर रोड से तिल्ली का डेरा, मायापुर शाहपुरा रोड से धोकडी का टपरा रघुनाथपुर, दांतरदा बनवाडा रोड से उप स्वास्थ्य केन्द्र बनवाडा, भिलवाडिया मकडावदा खुर्द से मकडावदा खुर्द मार्ग, सोई मानपुर रोड से बावडी गुरनावदा रोड, भिलवाडिया मकडावदा खुर्द पाटी रोड से पाटी मकडावदा खुर्द, सोठवा दलारना पहाडल्या रोड से सरदारो का टपरा पहाडल्या तक, ढोढर से मनफूल का डेरा अर्थ रोड से काडू भीका का डेरा, गोहटा पचनया रोड से बिलदा आदिवासी सहराना, रघुनाथपुर पराष्ठा रोड से मूंगा का पुरा, पीपरवास सिलपुरा रोड से खाडी नंबर-1 तक, आमेठ रोड से बमौरी तक, झरेर रोड से पातालगढ तक, प्यारीपुरा से जंगल तक, चैनपुरा रोड से दोलपुरा तक, अर्रोद नयागांव रोड से नया डांडा तक, शाहपुरा रोड से ताल वाली पीपलबावडी तक एवं बामनवास रोड से पारोंद तक सडको का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।
उन्होंने बताया कि 61 मजरो टोलो को सडक मार्ग से जोडने के लिए कुल 38.97 किलोमीटर लम्बाई की 61 सडको के प्रस्ताव भेजे गये है, जिनकी लागत 2728.05 लाख रूपये है।
Author: Shabd Agni
.