दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा। डॉक्टर मात्र एक चिकित्सक नहीं, बल्कि मानवता के रक्षक हैं। ये सफेद कोट पहने ईश्वर का रूप होते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के मरीजों की जिंदगी संवारते हैं। इलाज केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि आपके विश्वास और मुस्कान से भी होता है। हर उस डॉक्टर को प्रणाम, जो अपने आराम को भूलकर लोगों की जान बचाता है। जान बचाने की उस अनमोल कोशिश और हर दर्द को अपना समझने कर अपनी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से हमारे जीवन में नई उम्मीद भरने वाले पृथ्वी पर ईश्वर रुपी सभी डॉक्टरों को सदभावना मंच के समस्त सदस्यों की ओर से डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Author: Shabd Agni
.