VISITORS

0 1 7 0 0 8

July 15, 2026 12:35 pm

+91 8878812345

श्योपुर : आकाशीय बिजली से बचाव हेतु सुरक्षा सुझाव

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग द्वारा बताया गया है कि मानसून के दौरान विशेष रूप से जून से जुलाई के बीच वज्रपात की घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, इसलिए नागरिकों को आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए।

जारी सलाह के अनुसार खेतों, निर्माण स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों, लोडिंग-अनलोडिंग स्थलों तथा खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। आकाशीय बिजली के समय ऊँचे पेड़ों, बिजली के खंभों, धातु की वस्तुओं तथा खुले मैदानों से दूर रहें। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि वज्रपात के दौरान घर या सुरक्षित भवन के अंदर रहें तथा बिजली एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग से बचें।

खिड़कियों, दरवाजों, धातु के पाइपों और पानी के संपर्क से भी दूरी बनाए रखें। यदि बाहर हों तो बिजली के तार, ऊँचे पेड़, पहाड़, टेलीफोन पोल और बड़ी मशीनों से दूर सुरक्षित स्थान पर शरण लें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जारी सुरक्षा निर्देशों का गंभीरता से पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर