VISITORS

0 1 6 7 6 4

July 12, 2026 10:25 am

+91 8878812345

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 6 शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। एसपी ने आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पक्ष एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मारपीट, भूमि विवाद, लेन-देन और महिला संबंधी मामलों की 6 शिकायतें प्राप्त हुईं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों से चर्चा कर सभी प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के लिए कहा।  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर