चोरी के लिए कचरा बीनने के बहाने सुने मकान की रेकी करते थे, पारदी गेंग के निकले चोर
अशब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन शहर की पॉश कॉलोनी में चोरी की नियत से घुसे बदमाशों द्वारा आरएसएस के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को नागझिरी पुलिस ने धर दबोचा, बदमाशों ने कचरा बीनने के बहाने सुने मकान की रेकी की थी। जिसके बाद चोरी करने के प्रयास के बाद रहवासी पर हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को मौका मुआयना करवाने के लिए घटना स्थल पर पहुंची थी।
मकान में ताला लगाकर बाहर गए थे
उज्जैन शहर की प्रमुख आवासीय कॉलोनी पार्श्वनाथ सिटी की सोसायटी के ए-ब्लॉक में निवासरत मनोहर सिंह आंजना किसी काम से अपने मकान में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनके मकान
पर 18 फरवरी को रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। इस दौरान आसपास के लोग आवाज सुनकर जाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी अर्जुन सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने चोरों को ललकारा तो चोरों द्वारा उन पर हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया गया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी। उनकी आंखों का ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते एसपी प्रदीप शर्मा ने अधिकारियो को जल्द आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देश दिए थे।
2 आरोपियों को पकड़ा
नागझिरी थाने पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, विशेष तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल से प्राप्त जानकारी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया गया। सघन तलाश एवं दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकाश पिता महफूज पारदी, उम्र 26 वर्ष, गुना, और विकास पिता जितेंद्र पारदी उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया है। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि आरोपी कचरा बीनने के बहाने घरो की रेकी करते थे। दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इनके बाकी के साथियों की तलाश जारी है।
Author: Shabd Agni
.
