VISITORS

0 0 6 7 4 3

March 7, 2026 6:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 7, 2026 6:22 am

इंदौर गेर देखने छतें होंगी बुक, टिकट से मिलेगा

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर की रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर शहर का एक अनोखा और खास त्योहार है। इस दिन पुराने शहर के इलाकों रंगों के शौकीन बड़ी संख्या में गेर में शामिल होते हैं और रास्ते में खड़े लोगों पर रंग बरसाते हुए आगे बढ़ते हैं।
गेर के दौरान आसमान में दूर-दूर तक रंगों के बादल छा जाते हैं। इन खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के लिए इस बार भी शहर के लोग गेर वाले मार्गों पर स्थित मकानों की छतें बुक कर सकेंगे और अपने परिवार के साथ इस आयोजन का मजा ले पाएंगे। प्रशासन ने पिछले साल भी यह व्यवस्था की थी, जो काफी सफल रही थी।
शीतला माता बाजार से लेकर गौराकुंड और खजूरी मार्केट तक की छतों से लोग गेर की रौनक देख सकेंगे। हर साल इस आयोजन को देखने के लिए दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग इंदौर पहुंचते हैं। जिनके घर गेर के मार्ग पर पड़ते हैं, वहां अब छोटी-छोटी पार्टियों का भी आयोजन होने लगा है, जहां लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर रंगपंचमी का उत्सव मनाते हैं। इस साल गेर के मार्ग पर स्थित आठ छतों पर 200 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इनकी बुकिंग बुक माय शो के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए लोगों को टिकट खरीदना होगा।
इस बार 8 मार्च को रविवार होने के कारण प्रशासन ने अलग से छुट्टी घोषित नहीं की है। रविवार होने की वजह से इस बार गेर में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। करीब चार किलोमीटर लंबे गेर मार्ग पर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिजली के तार और केवल हटाए जा रहे हैं, साथ ही सड़कों की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है।
परंपरा के अनुसार इस बार भी चार गेर इस जुलूस का हिस्सा होंगी। लगभग 100 फीट तक रंग फेंकने वाली विशेष रंग मिसाइलें भी तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा डीजे और भजन मंडलियां भी गेर में शामिल होंगी। नगर निगम की गेर भी इस जुलूस का हिस्सा रहेगी, हालांकि शहर में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के कारण मेयर पुष्यमित्र भार्गव इस बार गेर में शामिल नहीं होंगे।
रंगों का नजारा गेर के रंगों से बचाने के लिए राजवाडा को ढंका
खतरनाक मकानों पर नहीं खड़े हो सकेंगे लोग
इंदौर। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शहर के ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा को भी गेर में दूर तक उड़ने वाले रंगों से बचाने के लिए ढंका जा रहा है। इसके अलावा सराफा के दुकानदार भी अपने भवनों को प्लास्टिक से एक दिन पहले ढंकेंगे। चार साल पहले ही राजवाड़ा पर 35 करोड़ रुपये खर्च कर उसका सौंदर्यीकरण किया गया है। इस कारण हर साल उसे अब रंगों से बचाया जाता है। नगर निगम ने भी गेर को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़कों से केबल तार हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा गेर मार्ग पर
खतरनाक मकान चिह्नित कर लिए गए हैं। उन मकानों पर दर्शक खड़े होकर गेर का आनंद नहीं उठा सकेंगे। उधर गुरुवार को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल गेर मार्ग का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गेर में शामिल होने वाले वाहनों की संभावित संख्या और मार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां- जहां आवश्यकता हो वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी व सूचना बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने गेर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग किए जाने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि गेर के पहले सभी स्थानों की सफाई अच्छे से की जाए। गेर के दौरान सड़कों पर खूब कचरा, गुलाल और फूटे गुब्बारे बिखरे पड़े रहते हैं, लेकिन दोपहर ढाई बजे जैसे ही गेर समाप्त होगी, आधे घंटे के भीतर सड़क साफ की जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए विशेष अमला तैयार किया है। हर बार सड़क को गेर समाप्त होने के बाद साफ किया जाता है, ताकि स्वच्छ शहर वाली इंदौर की छवि कायम रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर