VISITORS

0 0 6 2 0 0

February 17, 2026 6:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 17, 2026 6:42 pm

मंदिर में परंपरागत महाशिवरात्रि पर्व संपन्न

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भोजराज मंदिर प्रांगण में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। भोलेनाथ का अभिषेक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। स्व. एमएम दवे स्मृति सम्मान इस वर्ष वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश चंद्र जोशी को प्रदान किया गया और स्व श्रीमती सुशीला देवी शुक्ल स्मृति सम्मान डॉ. सुलोचना जोशी को प्रदान किया गया।
पड़ी लकड़ी का मंचन – प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रजनीश दवे और उनकी टीम द्वारा एक नये नाटक “पड़ी लकड़ी “ का सफल मंचन किया गया। नाटक में व्यवस्था पर प्रहार, मोहल्ले की आपसी वैमनस्यता और नेताओं के पट्टों पर करारा व्यंग्य किया गया है। चुटीले संवाद व्यवस्था की पोल खोलते नजर आये। नाटक ने दर्शकों को गुदगुदाने के साथ ही दूसरों के फटे में पाँव ना धरने की सीख भी दी। रजनीश दवे के साथ ही सागर शेन्डे, शोभना विस्पुते, अजय जोशी, सचिन भावसार और अनिल भाटिया ने प्रभावी अभिनय और संवादों से दर्शकों को बांधे रखा। उल्लेखनीय है कि सिर्फ एक घंटे की रिहर्सल में नाटक तैयार किया गया और विगत दस वर्षों की नाट्य मंचन की परंपरा को निभाया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के प्रारंभ में अविघ्ना दुबे, राजेश दुबे ने भक्ति गीत एवं देवेंद्र बक्षी ने पुराने गीतों की प्रस्तुति दी। स्वर्गीय एम एम दवे स्मृति सम्मान पत्र का वाचन अनुप पुरणिक ने किया तथा स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी शुक्ल स्मृति सम्मान पत्र का वाचन प्रतीक्षा दुबे ने किया । स्वर्गीय दवे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ललित जोशी ने तथा स्वर्गीय श्रीमती शुक्ला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला निशा शुक्ला ने जगदीश चंद्र जोशी समाज के सर्वमान्य निष्पक्ष निस्वार्थ व्यक्ति है यह बात प्रदीप जोशी ने कही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर