VISITORS

0 1 6 4 9 3

July 10, 2026 11:11 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 11:11 pm

तम्बाकू मुक्त समाज की दिशा में प्रशिक्षण आयोजित

 

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
(सीहोर) राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिला चिकित्सालय सीहोर में “टोबैको सेसेशन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में तम्बाकू त्याग सेवाओं को मजबूत करना तथा आमजन को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से चिकित्सा अधिकारी, दंत चिकित्सक एवं काउंसलर शामिल हुए। प्रशिक्षण डॉ. नेहा सिंह द्वारा दिया गया, जिसमें तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, तम्बाकू छोड़ने की प्रक्रिया, परामर्श तकनीकों तथा मरीजों को उचित मार्गदर्शन देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत कार्यरत काउंसलर ममतेश राठौर ने किशोर एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, लैंगिक समानता तथा जीवन कौशल विकास से जुड़ी परामर्श और जागरूकता सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि तम्बाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए किशोरावस्था में सही परामर्श और जागरूकता बेहद जरूरी है। इसके लिए स्कूल, कॉलेज और समुदाय स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को टोबैको सेसेशन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं काउंसलरों ने तम्बाकू मुक्त समाज निर्माण के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर