जल्द दौड़ेंगी 150 ई-बसें
शब्द अग्नि / इंदौर
इंदौर। शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में शनिवार से पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 10 इलेक्ट्रिक बसों का तकनीकी और व्यावसायिक ट्रायल शुरू हो गया। ये बसें फिलहाल आई-14 रूट पर राऊ रंगवासा से रणजीत हनुमान, राजवाड़ा, बंगाली स्क्वायर होते हुए कनाड़िया बायपास तक संचालित होंगी।
योजना के तहत इंदौर को 150 वातानुकूलित हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। ट्रायल सफल होने के बाद इन्हें चरणबद्ध तरीके से शहर के विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा।
नई ई-बसों में डिजिटल टिकटिंग, कैशलेस भुगतान, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुरक्षा और बसों की निगरानी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।
Author: Shabd Agni
.