VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 3:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 3:03 am

जावद में की छापेमारी “शुद्ध के लिए युद्ध”

केसरपुरा के एक ढाबे से 100 लीटर सरसों तेल जब्त,बस स्टैंड की दो मिठाई दुकानों की जांच

शब्द अग्नि/ नीमच । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छता के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एसडीएम जावद श्रीमती प्रीति संघवी तहसीलदार जावद श्री नवीन गर्ग एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने जावद शहर एवं फोरलेन केसरपुरा क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

कार्रवाई का विवरण
बस स्टैंड जावद क्षेत्र:खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत समोसा-कचौरी एवं मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर तलने वाले खाद्य तेल, मसालों की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जांच की गई। पवन मिष्ठान्न, बस स्टैंड जावद- से मूंगफली का तेल एवं कचौरी का नमूना लिया गया। श्री मीनाक्षी मिष्ठान, बस स्टैंड जावद से मिल्क केक एवं लस्सी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। फोरलेन केसरपुरा क्षेत्र: श्री बालाजी होटल एंड ढाबा की रसोई में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण एवं संग्रहण पाया गया। फ्रिज में फंगस लगी सब्जियों के साथ अन्य खाद्य सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। तत्काल प्रभाव से रसोई को बंद कराया गया। प्रतिष्ठान में भंडारित 100 लीटर सरसों का तेल जांच रिपोर्ट आने तक जब्त किया गया। -ढाबे से सरसों का तेल, दही रायता, घी लगी रोटी एवं दही सहित कुल 04 नमूने लिए गए।

सैंपल भेजे भोपाल लेब
इस कार्रवाई में कुल 08 नमूने जांच लेकर, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह संयुक्त कार्रवाई एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी, तहसीलदार जावद श्री नवीन गर्ग एवं अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच डॉ. दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में की गई। एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। मिलावटखोरों एवं अस्वच्छता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर