VISITORS

0 0 6 7 5 3

March 7, 2026 4:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 7, 2026 4:01 pm

विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 21 मार्च को

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शहर में 21 मार्च आफ पीडियाट्रिक्स इंदौर के को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जाएगा। इस दिन से अंतरराष्ट्रीय डाउन सिन्ड्रोम जागरूकता पखवाड़ा भी प्रारंभ होगा। इस पखवाड़े के अंतर्गत जनजागरूकता, निदान और उपचार के लिए शिविर सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इंदौर में पखवाड़े के अंतर्गत 26 मार्च को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र समाज कल्याण परिसर परदेशीपुरा इंदौर डीडीआरसी में प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर लोकल लेवल कमेटी एवं डाउन सिन्ड्रोम फेडरेशन ऑफ इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में होगा। इंदौर एकेडमी विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से डाउन सिन्ड्रोम बीकी से ग्रसित बच्चों के लिए हेल्थ केम्प, पालकगणों से चर्चा, समस्या/निदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक इंदौर द्वारा डाउन सिन्ड्रोम से ग्रसित बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण- पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड तैयार किए जाएंगे। श्रीमती विजया सिंघार प्रशासकीय अधिकारी डीडीआरसी एवं श्रीमती शिल्पा भालेराव स्टेट कॉ-आडिनेटर डाउन सिन्ड्रोम फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा कार्यक्रम का समन्वय किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर