VISITORS

0 1 2 2 6 3

June 15, 2026 3:02 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:02 pm

हाथ ठेला व्यापारी और निगम गैंग में मारपीट

उज्जैन में सामान छुड़वाने आए थे व्यापारी, विवाद बढ़ने के बाद हुई मारपीट

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन में नगर निगम रिमूवल गैंग प्रभारी और हाथठेला व्यापारियों के बीच हुए विवाद के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान गैंग प्रभारी ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। इससे नाराज होकर व्यापारियों ने चक्का जाम करने की कोशिश की। इधर, मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने गैंग प्रभारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार सुबह हरसिद्धि मंदिर के पीछे हाथठेला पर व्यापार करने वाले लोग, महिलाओं के साथ अपने जब्त किए गए ठेले छुड़वाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान नगर निगम के गैंग प्रभारी मोहन थनवार और उनके साथियों ने व्यापारियों को समझाया कि निगम कमिश्नर के आदेश पर ही ठेले छोड़े जाएंगे। तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और गैंग प्रभारी थनवार ने एक व्यापारी की पिटाई कर दी। व्यापारी की पिटाई से नाराज होकर महिलाओं और अन्य व्यापारियों का गुस्सा और भड़क गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विवाद के दौरान कहासुनी के बाद गैंग प्रभारी व्यापारी को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर