हरदा कोतवाली पुलिस ने कैमरे के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली
शब्द अग्नि डी एस चौहान
नगर निरीक्षक रोशन लाल भारती की सूझबूझ से पुलिस टीम ने आरोपियों को माल सहित पकडा, महिला से चैन झपटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹80,000 का मशरूका बरामद
हरदा / दिनांक 02.06.2026 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह न्यू गुरुकृपा होटल के सामने से स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसके गले में पहनी सोने की चैन पर झपट्टा मारा। झपट्टे के दौरान चैन टूटकर नीचे गिर गई तथा चैन में लगा सोने का लॉकेट (पेंडल) आरोपियों के हाथ में आ गया, जिसे लेकर वे मोटरसाइकिल से फरार हो गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 375/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान हरदा शहर सहित अन्य जिलों के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के नसरुल्लागंज क्षेत्र के होने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त आधार पर आरोपी अस्मित उर्फ आशु पिता दिलीप साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चकल्दी, हाल निवासी गुप्ता कॉलोनी भेरूंदा, जिला सीहोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथियों नंदलाल उर्फ नंदू पिता अशोक जारवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जानसुर, थाना कांटाफोड़, जिला देवास तथा रोहित उर्फ रोहन पिता राजेश बिजोरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जानसुर, थाना कांटाफोड़, जिला देवास के साथ घटना करना स्वीकार किया।
Author: Shabd Agni
.