VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:32 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जीजा गिरफ्तार

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कदवाया थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा को घटना के मात्र 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को पीडि़ता ने थाना कदवाया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके जीजा शिवकुमार केवट निवासी भंैसरवास ने उसे जंगल के बीच एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीओपी चंदेरी महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कदवाया थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज 15 घंटे के भीतर आरोपी शिवकुमार उम्र 21 वर्ष को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर