VISITORS

0 1 6 1 5 6

July 9, 2026 2:00 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 2:00 pm

अवैध नशे के कारोबार को लेकर चाकूबाजी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में सोमवार को हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना में सात लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग पर हमला कर दिया। बाद में घायल नाबालिग ने आरोपियों से चाकू छीनकर एक अन्य लड़के पर वार किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लड़के अवैध नशे के कारोबार से जुड़े हैं। इसी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के नाबालिगों के बीच विवाद हुआ था। पहले साहिल के साथ आए उसके नाबालिग साथियों ने सामने वाले पक्ष के एक नाबालिग को चाकू मार दिया। इसके बाद घायल नाबालिग ने आरोपियों से चाकू छीनकर उनके एक अन्य नाबालिग साथी विक्की पर हमला कर दिया। हमले के बाद एक पक्ष थाने पहुंचा, जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए अस्पताल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर