VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:57 am

मोबाइल की दुकान में तोड़फोड़

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | अन्नपूर्णा क्षेत्र में बोहरा समाज के एक व्यापारी की मोबाइल दुकान में घुसकर बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इलाके में रंगदारी करने वाला यह बदमाश पहले भी व्यापारी को धमका चुका है और अब पुराने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने बताया कि गांधी नगर निवासी जुहूर काठियावाड़ की शिकायत पर टिंकू पुत्र किशोर बाबा परोचे और उसके साथी पंकज पुत्र हरिसिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दोनों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की, कैमरे भी तोड़ दिए और समझौता नहीं करने पर धमकाया भी। पीड़ित जुहूर काठियावाड़ ने बताया कि वे अन्नपूर्णा रोड पर “सैफी मोबाइल” नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर आरोपी दुकान पर आए और विवाद शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में आरोपियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने न सिर्फ दुकान का सामान तोड़ा, बल्कि कैमरे भी तोड़ दिए। पीड़ित के अनुसार आरोपी टिंकू ने सितंबर 2025 में भी रंगदारी को लेकर उन्हें तलवार दिखाकर धमकाया था। आरोपी इलाके में रंगदारी करता है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस के मुताबिक टिंकू के पिता किशोर बाबा भी अन्नपूर्णा क्षेत्र में अपराधी रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर