VISITORS

0 0 7 4 3 5

May 14, 2026 2:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 2:48 am

कारखाना कर्मचारी की हत्या में दो पकड़ाए

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भागीरथपुरा में 12 फरवरी (बुधवार) को एक कारखाने के कर्मचारी का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा हुआ मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अवैध संबंध, लूट और रजिंश को लेकर जांच की। कई फुटेज देखने के बाद दो हत्यारों की पुलिस ने पहचान कर उन्हें पकड़ा है।
डीसीपी राजेश व्यास ने भागीरथपुरा में हुई खोजराम नारगे की हत्या के मामले में अलग- अलग टीमें बनाई थी। जिसमें खुलासा करते हुए भरत पुत्र संजय वर्मा निवासी दो आरोपी भागीरथपुरा और उसके आर्यन उर्फ लड्डू उर्फ ओमप्रकाश वर्मा पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक शराब पीने के दौरान उनका विवाद हुआ था। इसके चलते दोनों ने खोजराम की हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद भाग गए थे। पुलिस की टीमें लगातार जानकारी जुटा रही थी। इसके बाद दोनों आरोपियो को हिरासत में लिया गया। डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि भरत और आर्यन अपने साथ खोजराम का मोबाइल और पर्स लेकर चले गए थे। बाद में उनहोने मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया था। पुलिस ने खोजराम का टूटे हुए मोबाइल का कुछ हिस्सा, टूटी हुई सीम, चाकू और पर्स जब्त किया है। आर्यन ओर भरत का यह पहला अपराध है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर