उज्जैन सांसद ने कमिश्नर को मौके पर बुलाया:, जलभराव, सीवरेज की समस्या से रहवासी परेशान
शब्द अग्नि न्यूज़। उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने इंदौर रोड स्थित महेश विहार, वृंदावन धाम, दीप्ति विहार और तृप्ति विहार सहित कई कॉलोनियों में जलभराव और खराब सड़कों की समस्या का निरीक्षण किया। जनता की शिकायतों के बाद सांसद ने नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को मौके पर बुलाया।
इन कॉलोनियों के रहवासी लंबे समय से जलभराव, सीवरेज की समस्या और जर्जर सड़कों से परेशान हैं। बारिश के दौरान नालियों और सीवरेज लाइनों का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने सांसद अनिल फिरोजिया को बताया कि सड़कों का स्तर कहीं ऊंचा और कहीं नीचा होने तथा नालियों की उचित निकासी न होने के कारण पानी सीधे घरों में प्रवेश कर जाता है। कई स्थानों पर नालियां अधूरी हैं और अधिकांश जगहों गर ब्लॉकिज की समस्या है, जिससे रुके हुए पानी से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
Author: Shabd Agni
.
