VISITORS

0 1 5 2 8 4

July 4, 2026 10:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 4, 2026 10:07 am

इंदौर : नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाईन ठगी

यंत्री बनकर किया संपर्क, नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा देकर ठगे रुपए

शब्द अग्नि / इंदौर शहर में ऑनलाइन जॉब फ्रॉड का एक और मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक छात्र से करीब  44 हजार रुपए  की ठगी कर ली। आरोपियों ने चयन प्रक्रिया, इंटरव्यू, सर्विस चार्ज और जीएसटी के नाम पर किश्तों में रकम जमा करवाई। पीड़ित की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नेहरू नगर निवासी राजेश पाटीदार के पास 17 जून को एक युवती का फोन आया। उसने अपना नाम अनुष्का  बताते हुए कहा कि नौकरी के लिए किया गया आवेदन चयनित हो गया है। बातचीत के दौरान उसने आवेदक की व्यक्तिगत जानकारी और नौकरी से जुड़ी अन्य जानकारी ली तथा डेटा एंट्री जॉब के लिए चयन होने का दावा किया।

प्रक्रिया के नाम पर रुपए जमा करवाए

इसके बाद युवती ने चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले 1,800 रुपए जमा कराने को कहा और भरोसा दिलाया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि वापस कर दी जाएगी। कुछ देर बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन कर मोबाइल पर इंटरव्यू लेने की बात कही। इंटरव्यू के बाद चयन होने का दावा करते हुए फिर 1,800 रुपए  जमा कराए गए। इसके बाद  8,500 रुपए सहित सर्विस चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर लगातार अलग-अलग रकम मांगी जाती रही।

ना नौकरी मिली ना रुपए लौटाए

शिकायत के मुताबिक, ठगों ने पीड़ित से कुल 8 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर करीब  44 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद न नौकरी मिली और न ही रिफंड किया गया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा सावधानी बरते

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निजी कंपनी या संस्था के नाम पर नौकरी दिलाने के बदले ऑनलाइन फीस या सिक्योरिटी मनी मांगने वालों से सतर्क रहें। किसी भी भुगतान से पहले कंपनी और भर्ती प्रक्रिया की पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर